khabarupdateindia

हिस्ट्रीशीटर की भी कुटाई, आधी रात के बाद सिंघम ढाबे में हुआ जमकर हंगामा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंची बात


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दौरे के बाद सिंघम ढाबे में आधी रात के बाद जमकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, हनुमानगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, पटपरा मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा तिवारी सहित एक हिस्ट्रीशीटर प्रिंस पांडे तथा उनके समर्थकों व अन्य पदाधिकारी के बीच शराब के नशे में जमकर गली गलौच हुआ। लात घूँसे चले। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने किसी की शिकायत न होने के कारण कोई अपराध दर्ज नहीं किया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तक बात पहुंच गई है। A history-sheeter was also beaten up, a commotion broke out at Singham Dhaba after midnight, and news reached senior BJP leaders.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि ढाबे पर चल रही शराब खोरी के दौरान निशांत मिश्रा और प्रिंस पांडे का ग्रुप अगले प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष के दावेदार को लेकर बहस करने लगा। इसके कुछ देर बाद ही वहां गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। मामला 17 मई की देर रात का बताया जा रहा है। उस दिन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के सीधी दौरे के बाद बायपास रोड स्थित सिंघम ढाबा में पार्टी आयोजित की गई थी। मौके पर मौजूद अधिकांश लोग शराब के नशे में थे। वायरल वीडियो में नेता लड़खड़ाते और एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। ढाबे पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वायरल हो रहे वीडियो पर विपक्ष निशाना साध रहा है तथा कानून व्यवस्था पर भी उंगली उठा रहा है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia