khabarupdateindia

खजरी खिरिया बाईपास के समीप आधी रात को हुई घटना, मृतक की सुबह हो पाई पहचान, रहस्य बना साथ में कौन था


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बाईपास पर खजरी खिरिया चौराहे के निकट एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटर सवार को कुचल दिया। घटना में हाईवा में स्कूटर फंस गई और 50 मीटर घिसटते चली गई, जिससे पहले स्कूटर में आग लगी और फिर हाईवा में। दोनों ही वाहन जलकर खाक हो गए और स्कूटर सवार युवक की भी जलकर मौत हो गई। स्कूटर सवार मृतक की पहचान युवक कांग्रेस नेता के रूप में सुबह हो सकी है। घटना के बाद हाईवा का चालक भाग खड़ा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर घटना के वक्त स्कूटर में कोई और भी सवार था या नहीं? The incident occurred at midnight near the Khajri Khiria bypass. The deceased was identified in the morning, but the identity of the person with him remained a mystery.

घटना के संबंध में मेरी जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रविवार की रात करीब दो बजे खजरी खिरिया बाईपास पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने स्कूटर सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटर हाईवा के नीचे फंस गया और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। स्कूटर के घिसटने के कारण उसमें आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे हाइवा को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना के समय मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल युवक को हाइवा के नीचे से निकाल लिया लेकिन उक्त युवक का कमर से नीचे का पूरा शरीर,पैर घसीटने से क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान माढ़ोताल शंकर नगर निवासी अजीत चौधरी के रूप में हुई है। मृतक युवक कांग्रेस का पूर्व जिला सचिव बताया जा रहे है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार हुए हाईवा चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia