khabarupdateindia

रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला मां को बताते हुए फूट-फूट कर रो पड़ी लड़की, पुलिस ने दर्ज की FIR


रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दादा ने अपनी सगी पोती को अश्लील वीडियो दिखाए और उससे ऐसा ही करने को कहा। नाबालिक लड़की ने पूरा मामला अपनी मां को बताया और फूट-फूट कर रो पड़ी। मां के साथ लड़की ने थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। The girl broke down in tears while telling her mother about the relationship-shattering incident, and the police filed an FIR.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्री बाजार में रहने वाले युवक की शादी 2013 में हुई थी। शादी के बाद बेटी का जन्म हुआ। बेटी की उम्र अभी 12 वर्ष है। दंपती के बीच झगड़ा होता था। इसके चलते दोनों में 20 अक्टूबर 2023 को तलाक हो गया। कोर्ट ने बेटी की कस्टडी पिता को दी। पिता के साथ उसके माता-पिता भी रहते हैं। जबकि बालिका की मां सूरत में ज्योतिषी है। 62 साल के दादा ने यौन दुर्व्यवहार करते हुए मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। वह अपने मोबाइल में नाबालिग को गंदी वीडियो दिखाता था। बार-बार उससे बोलता था, ऐसे ही करो। जब मासूम पीड़िता विरोध करती तो मां के पास न भेजने की बात कहता। बालिका के कभी टी-शर्ट में हाथ डालकर अश्लील हरकत करता तो कभी गोद में बैठा लेता। जब लड़की को उसकी मां अपने साथ छुट्टियों में सूरत ले गई, तब उसने दादा की हैवानियत रोते हुए बयां की। इस मामले में सूरत पुलिस ने जीरो पर एफआइआर दर्ज की और केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेज दी है। पुलिस थाने में की गई शिकायत में नाबालिक लड़की ने कहा कि पिता के घर से जाने के बाद दादा-दादी के साथ ही बालिका रहती है। बालिका के साथ नवंबर से मार्च तक दादा ने अश्लील हरकत की। वह अक्सर रात को सोते समय बालिका के पास पहुंच जाता था। फिर बालिका को मोबाइल में गंदे वीडियो दिखाता था। अब जनकगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia