khabarupdateindia

नगर अध्यक्ष ने प्रभारी पद से हटाया, प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने भेजा कारण बताओ नोटिस


रफीक खान
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और आरएसएस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुई मामूली कहा सुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि भाजपा नेता और विधानसभा क्रमांक 4 के प्रभारी के घर पुलिस की मौजूदगी में जमकर पथराव किया गया। पथराव का आरोप आरएसएस कार्यकर्ताओं पर लगा है। मामले में विधायक की कार्य प्रणाली भी कटघरे में आ गई है। पुलिस थाने में मामला पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने विधानसभा क्रमांक 4 के प्रभारी को दायित्व से हटा दिया। साथ ही कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की चेतावनी दी गई है। City president removed him from the post of in-charge, sent a show cause notice for expulsion from primary membership

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि घटनाक्रम विधानसभा-4 के अंतर्गत आने वाले उषा नगर क्षेत्र का है। स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बड़ी मात्रा में आवारा कुत्तों के लिए भोजन सड़क और दुकानों के ठीक सामने डाला जा रहा था। व्यापारियों का आरोप है कि भोजन बिखरा रहने के कारण सुबह-सुबह पूरे इलाके में भारी गंदगी और बदबू की स्थिति बन जाती थी, जिससे उनका व्यापार और आम लोगों का निकलना दूभर हो रहा था।इस बात की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, क्षेत्र के भाजपा नेता और विधायक मालिनी गौड़ के कट्टर समर्थक बताए जा रहे वीरेंद्र शेंडगे ने संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया। लेकिन यह सामान्य सी समझाइश देखते ही देखते गाली-गलौज और तीखी बहस में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थक पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तोड़फोड़ किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग और विभिन्न संगठनों के राजनीतिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लामबंद होकर अन्नपूर्णा थाने पहुंच गए। थाने के बाहर स्वयंसेवकों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और देर रात तक थाने के घेराव और हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस भी पशोपेश में है कि वह आखिर करे तो क्या करे?
Previous Post Next Post
khabarupdateindia