रफीक खान
मध्य प्रदेश के सतना शहर में खेरमाई रोड स्थित एक एसी और कूलर के गोदाम में चोरी की वारदात में अनोखा किस्सा सामने आया है। चोरों का एक गिरोह बीती रात गोदाम में घुसा और लाखों रुपए का सामान समेट कर चम्पत हो गया। इस दौरान एक चोर एसी-कूलर चालू कर ठंडक में गोदाम की फर्श पर ही लेट गया। उसकी ऐसी गहरी नींद लगी कि सुबह जब गोदाम मालिक पहुंचा और उसने उठाया, तब जाकर चोर नींद से जागा। चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस किस्से की वजह से चोरी की यह वारदात चर्चा का विषय और मीडिया में सुर्खी बन रही है।The remaining companions fled with the goods. During police interrogation, they told that all the thieves had entered from the roof.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहां जाता है कि कोतवाली थाना अंतर्गत खेरमाई रोड स्थित बिहारी ट्रेडर्स के गोदाम को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश छत के रास्ते गोदाम में दाखिल हुए और एसी के आउटडोर यूनिट को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने गोदाम में रखे टीवी, एसी, कूलर सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लाखों रुपये का माल समेट लिया। सुबह जब गोदाम संचालक बिहारी रोज की तरह प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे तो अंदर एक युवक को सोता देखकर दंग रह गए। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया और सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक मैं पूछताछ के दौरान बताया कि वह चोरों के गिरोह में साथ आया था। सब एक-एक कर बाहर निकल रहे थे, वह गर्मी में ठंडक लेने के लिए लेट गया और उसकी नींद लग गई। पकड़े गए चोर से पुलिस अन्य साथियों के बारे में सुराग जुटा रही है।
Tags
Madhya Pradesh
