khabarupdateindia

जबलपुर के खितौला थाने में मामला दर्ज, चाकू-बेल्ट, लात-घूसों से कई सुनसान जगह ले जाकर की गई मारपीट


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में खितोला थाना अंतर्गत इलाके में एक लड़की से छेड़छाड़ और उसका वीडियो बनाने का विरोध करना युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसका अपहरण कर लिया गया। उसके साथ चाकू, बेल्ट, लात और घूसों से बुरी तरह से मारपीट की गई। कई सुनसान जगह पर ले जाकर उसे न सिर्फ पीटा गया बल्कि प्रताड़ित किया गया। साथ ही उसके पास जो भी पैसा और मोबाइल आदि रखा था, सब छीन लिया। इसके अलावा ऑनलाइन फिरौती भी वसूली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। A case has been registered at Khitauli police station in Jabalpur, where the victim was allegedly assaulted with a knife, belt, kicks and punc hes at a secluded location.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद सोहेल रंगरेज (23) 3 जून की रात खितौला बस स्टैंड पर अपनी लोडिंग ऑटो खड़ी करने गया था। वहां उसका दोस्त अमन कोरी अपनी बहन के साथ मौजूद था। इसी दौरान विक्की उर्फ विकास कोल, ओम कोल और आशु कुमार पहुंचे और छेड़छाड़ करते हुए अमन की बहन का वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी वहां से चले गए। छेड़छाड़ और वीडियो बनाने का विरोध सोहेल के द्वारा ज्यादा किया गया था। कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों अजीत कोल, दीपक कोल और संजू कोल के साथ लौटे। सभी ने मिलकर सोहेल के साथ मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठाकर पहले बारीबहू स्टेडियम तथा बाद में पहरेवा कृषि उपज मंडी तथा अन्य स्थानों पर ले गए। वहां बेल्ट, लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि विक्की ने चाकू दिखाकर धमकाया और मारपीट का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने सोहेल की जेब से 2600 रुपये छीन लिए और उसे छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने अपने भाई शोएब को फोन किया, जिसके बाद आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में 6 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। रकम मिलने के बाद आरोपी युवक को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia