khabarupdateindia

किस बात को लेकर हुआ विवाद, आधी रात को कैसा शोर-शराबा, रांझी पुलिस कर रही मामले की पड़ताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में रांझी थाना अंतर्गत पुराने शोभापुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी की एक नेत्री की शनिवार तथा रविवार की दरमियानी रात गोली लगने से मौत हो गई। यह गोली किसने मारी? पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। आधी रात को भाजपा नेत्री के घर शोर शराबा हुआ और इसके बाद उसे रक्तरंजित अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। भाजपा नेत्री के घर कुछ माह पूर्व बमबारी भी की गई थी। रांझी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। What was the dispute about, what was the commotion at midnight, Ranchi police is investigating the matter.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रांझी गोकलपुर वार्ड से पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा की पार्षद पद की प्रत्याशी रही 38 वर्षीय संगीता रजक पति बंटी रजक के घर के पुरूष देर रात हल्ला सुन दरवाजे की तरफ भागे, इसी दौरान संगीता भी अपनी लायसेंसी बंदूक लेकर निकली। घर की गैलरी में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। रजक परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो संगीता लहुलुहान हालत में पड़ी हुई थी। उसके पेट से काफी खून बह रहा था। तत्काल परिजन उसे लेकर नागरथ चौक के समीप स्थित एक सिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर चले उपचार के बाद संगीता ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना के बाद अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी पहुंच गए थे। घटना के बाद से लगातार तनाव बना हुआ है। पुलिस कानून व्यवस्था की स्थिति को बहाल रखने की तैयारी कर रही है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia