khabarupdateindia

शुक्रवार को पत्नी और शनिवार को पति की मिली लाश, 8 साल के बच्चे से पुलिस कर रही पूछताछ, उलझ गई कहानी


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में अधारताल थाना अंतर्गत कंचनपुर इलाके में शुक्रवार को देर शाम एक महिला के दुर्गंध मारते हुए शव मिलने के मामले में पुलिस को उसके पति की तलाश थी। पुलिस पति को तलाशने के लिए यहां वहां भटक रही थी, तभी घटनास्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर जीसीएफ के खंडहरनुमा क्वार्टर में वह फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिल गया। मृतक पति के पास एक सुसाइड नोट भी मिलने की खबर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मृतक महिला के साथ रह रहे उसके 8 वर्षीय मासूम बच्चे से पूछताछ की है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। पति और पत्नी दोनों की मौत होने के कारण यह कहानी सच्चाई से काफी दूर जाकर उलझ गई है। The wife's body was found on Friday and the husband's on Saturday; the police are questioning the 8-year-old child, and the story has become complicated.

घटना के सिलसिले में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शुक्रवार की शाम वीएफजे इस्टेट में उक्त युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ सुरक्षा कर्मियों को दिखा था लेकिन उसे पकड़ा जाता इसके पहले वो अपना वाहन छोड़कर भाग गया था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक सुसाइड नोट मिला, जिसके बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को सुबह युवक की लाश मिलने की सूचना मिली। मृतक की पहचान मयंक सिंह पिता प्रताप सिंह 40 वर्ष कंचनपुर थाना आधारताल स्थाई पता ग्राम जुगिया थाना बड़वारा तहसील विजय राघव गढ़ कटनी के रूप में हुई है। मर्ग कायम करके जाँच में लिया जा रहा है। मयंक सिंह शुक्रवार को न्यू कंचनपुर में स्थित मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला नेहा सिंह का पति था। जिसकी अधारताल पुलिस घटना की सूचना के बाद से ही तलाश कर रही थी। नेहा सिंह ने मयंक सिंह को दूसरे पति के रूप में स्वीकार किया था। पहले पति का बच्चा भी नेहा सिंह के साथ रहता था। बच्चे से पूछताछ में सामने आया है कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। विवाद के पीछे नेहा सिंह का एक स्पा सेंटर में काम करना पता चला है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia