रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में अधारताल थाना अंतर्गत इलाके के कंचनपुर में शुक्रवार को एक महिला का दुर्गंध मारता हुआ शव उसके घर पर पड़ा मिला। क्षेत्रिय लोगों की सूचना पर अधारताल पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो संदिग्ध परिस्थितियों में महिला किचन में पड़ी हुई थी। उसके गर्दन पर दुपट्टा का एक छोर था और दूसरा पंखे के हुक पर नजर आ रहा था। निकट की ही एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करने वाला उसका पति मौके से फरार हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने पति को सुबह देखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। One end of the scarf was found hanging on the neck and the other on the hook of the fan. The husband was seen by local people near the house in the morning.
अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की न्यू कंचनपुर स्थित मकान से दुर्गंध आ रही है। मकान में रहने वाले पति मयंक सिंह तथा पत्नी नेहा सिंह नहीं दिख रहे हैं। मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर महिला की लाश मिली है। मृतका का पति मयंक सिंह अधारताल स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करता है, मौके से लापता है। वारदात के बाद से पति का अचानक गायब हो जाना पुलिस के शक की सुई को सीधे उसकी ओर घुमा रहा है। शव डिस्पोज़ होने लगा था, इसलिए ऊपरी तौर पर कोई चोट के निशान नजर नहीं आ रहे।
Tags
Jabalpur
