अर्धनग्न होकर पप्पी-झप्पी वाला वीडियो वायरल, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल - khabarupdateindia

खबरे


Saturday, 6 June 2026

अर्धनग्न होकर पप्पी-झप्पी वाला वीडियो वायरल, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में पुण्य सलिला नर्मदा नदी के ग्वारीघाट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक और युवती ने स्नान करते हुए सारी मर्यादाओं को तार-तार कर डाला। इंटरनेट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का अनुचित आचरण करने वालों की तलाश के प्रयास किया जा रहे हैं। नर्मदा तट पर लगे सीसी कैमरा से फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। A video of a half-naked couple kissing and kissing goes viral; police begin investigation after the incident comes to light.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि युवक और युवती अपने कुछ दोस्तों के साथ ग्वारीघाट घूमने आए थे। स्नान के दौरान दोनों तट से काफी दूर नदी के भीतर चले गए। उनकी गतिविधियों को देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई और इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी। प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया कि युवती गहरे पानी में जाने को लेकर सहज नहीं थी, जिससे किसी दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। युवक युवती कहां से आए थे और कौन है इसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि चर्चा यह भी है कि पुलिस ने युवक- युवती को पकड़ा और समझाइश देने के बाद छोड़ दिया।