रफीक खान
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 8 आईपीएस तथा 66 एडिशनल एसपी के तबादला आदेश जारी किए गए। इनमें शिवपुरी के करेरा एसडीओपी आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को जबलपुर में पोस्टिंग दी गई है। आयुष जाखड़ करेरा में एसडीओपी रहते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रीतम लोधी से पंगा लेने के बाद चर्चित हुए थे। इसके अलावा जबलपुर में दो और एडिशनल एसपी की पदस्थापना की गई है। कुल तीन अधिकारियों में दो एडिशनल एसपी जबलपुर बनाए गए हैं, जबकि तीसरे को एडिशनल एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। एक एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को बटालियन में भेजा गया है।Eight IPS officers and 66 additional SPs have been given new responsibilities in the police department, with three posted in the Jabalpur district police.
गौरतलब है कि IPS आयुष जाखड़ शिवपुरी जिले में SDOP थे, वो बीते दिनों अप्रैल के महीने में उस वक्त सुर्खियों में आए जब उन्होंने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को थाने में तलब कर चालानी कार्रवाई की थी। इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी ने वीडियो जारी कर एसडीओपी को चुनौती दी थी। हालांकि बाद में IPS एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पत्र लिखकर विधायक प्रीतम लोधी पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पार्टी ने भी प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद मामला शांत हुआ था। स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की सूची समाचार के साथ संलग्न है।
Tags
Jabalpur




.jpg)
