
नकली नोट खपाने के मामले में सात साल की सजा काट रहा एक कैदी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल से फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। पीलिया का उपचार कराने के लिए भर्ती किए गए कैदी ने ड्रिप स्टैंड की मदद से हथकड़ी तोड़ दी और पहली मंजिल की खिड़की से कूदकर अस्पताल परिसर से भाग निकला। पुलिस ने अभीरक्षा से फरार होने का मामला दर्ज कर फरार कैदी थी तलाश शुरू कर दी है।
The jail guard had been out for a while, and when he returned, his handcuffs were broken. An investigation and search bega.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आगर मालवा जिले के नलखेड़ा निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र भाटी को सारंगपुर पुलिस ने नकली नोट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायालय द्वारा उसे सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद 11 अप्रैल 2026 को राजगढ़ जिला जेल में स्थानांतरित किया गया था। तब से वह जिला जेल में बंद था। एक जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई और पीलिया की शिकायत सामने आने पर दो जून को उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के कैदी वार्ड में पहले से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला भर्ती होने के कारण जितेंद्र को पहली मंजिल स्थित कैंसर वार्ड में रखा गया था। भर्ती के दौरान उसके एक हाथ में हथकड़ी लगाकर पलंग से बांधा गया था। सुरक्षा के लिए अलग-अलग समय पर तीन जेल प्रहरियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया गया है कि शुक्रवार तड़के एक जेल प्रहरी कुछ समय के लिए वार्ड से बाहर चला गया। प्रहरी जब वापस लौटा तो कैदी वार्ड में नहीं मिला। पलंग पर टूटी हुई हथकड़ी पड़ी थी। जेल प्रबंधन घटना की जांच कर रहा है, निश्चित तौर पर प्रहरी को लापरवाह मानकर दंडित किया जाएगा।
Tags
Madhya Pradesh