khabarupdateindia

सामने से आ रहे हाईवा को बचाने में खोया नियंत्रण, सड़क पर बिखरे सरिया, जबलपुर-मंडला मार्ग हुआ अवरुद्ध


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर से लोहे की सरिया लेकर जा रहा ट्रक सोमवार को नागा घाटी पर पलट गया। इस घटना में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के कारण ट्रक और लोहे की पूरी सरिया सड़क पर बिखर गई थी। काफी देर तक जबलपुर-मंडला मार्ग अवरुद्ध रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और जेसीबी मशीन बुलवाकर सरियों को किनारे करवाया गया। While trying to avoid an oncoming truck, control was lost, iron rods were scattered on the road, Jabalpur-Mandla road was blocked.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दोपहर करीब 1:00 बजे जबलपुर से रवाना हुआ ट्रक जैसे ही बरेला के नागाघाटी के समीप पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक हाइवा को साइड देने के प्रयास में ट्रक चालक अपना मानसिक संतुलन खो बैठा। ढलान और मोड़ होने के कारण ट्रक पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने केबिन में फंसे लहूलुहान चालक और परिचालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से तत्काल इलाज के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने क्रेन तथा जेसीबी मशीन बुलवाकर अवरुद्ध सड़क मार्ग पर यातायात bahal करवा दिया है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia