khabarupdateindia

विशाखापट्टनम में पिघला स्टील हुआ लीक, कई मजदूर गंभीर अवस्था में पहुंचाए गए अस्पताल, देर रात तक चला आग बुझाने के प्रयास


रफीक खान
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थित स्टील प्लांट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी- 3 हीट फैसिलिटी बॉक्स से 1600 डिग्री टेंपरेचर में पिघला हुआ स्टील बड़ी मात्रा में लीक हो गया। जिसकी चपेट में सीधे तौर पर 8 मजदूर आए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य कई मजदूर घायल हुए हैं। प्लांट में आग लग गई, जिसे बुझाने तथा राहत कार्य में देर रात तक दमकल कर्मी समेत अन्य अमला लगा रहा। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Molten steel leaked in Visakhapatnam, several workers were rushed to hospital in critical condition, and efforts to extinguish the fire continued late into the night.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि यह घटना बहुत ज्यादा तापमान पर पिघले हुए स्टील को ले जा रही एक लैडल के फटने से हुई। इसके बाद स्टील प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राज्य के गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुई दुर्घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और स्टील प्लांट दुर्घटना से जुड़ी जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों के घायलों का बेहतर इलाज कराने और दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री तुरंत दुर्घटना स्थल पर रवाना हो गईं। मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia