रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में झमाझम बारिश होने की खबर है। जबलपुर में इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पिछले डेढ़ घंटे से ज्यादा समय से बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश में लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत भी प्रदान की है। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया तथा मार्ग बंद हो गए हैं। विद्युत व्यवस्था तो बारिश शुरू होते ही चरमरा गई और चौतरफा अंधकार छाया हुआ है। तेज हवाओं के चलते कई जगह झाड़ पेड़ गिरने की भी सूचनएँ हैं। पुलिस कंट्रोल रूम तथा नगर निगम का फायर हमला स्थिति पर नजर बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। Power supply was disrupted, water filled in many areas, roads were blocked, and trees and bushes fell, providing relief from the intense heat.
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से प्रदेश की सीमा की ओर कदम बढ़ा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून ने केरल, गोवा और महाराष्ट्र में तेजी से सफर तय किया है और उसकी अगली मंजिल मध्य प्रदेश ही है। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि मानसून 20 जून के आसपास सूबे में पहुंचेगा, लेकिन मौजूदा मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए अब इसके तय समय यानी 15 जून के आसपास ही मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में इस बार मानसून का आगमन चरणबद्ध तरीके से होगा। सबसे पहले प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से मानसूनी फुहारों से सराबोर होंगे। इसके तहत बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, बुरहानपुर, बैतूल और जबलपुर क्षेत्र में मानसून सबसे पहले दस्तक देगा। इसके बाद मानसूनी हवाएं आगे बढ़ते हुए राजधानी भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उनके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू करेंगी। वहीं, ग्वालियर और चंबल अंचल के जिलों में मानसून थोड़ा देरी से पहुंचेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एंट्री के बाद मानसून राज्य में कुछ दिनों तक लगातार सक्रिय रहेगा, जिससे कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
Tags
Jabalpur
.jpg)