रफीक खान
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी से नागपुर जा रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। घटना में आर्थिक नुकसान तो हुआ है लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बस के ड्राइवर ने गुटखा खाया और गुटखा खाने के बाद अचानक से चक्कर आ गया। जिसके चलते ड्राइवर का नियंत्रण बस से हट गया। पुलिस ने आरंभिक तौर पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।Driver lost control of the bus after feeling dizzy upon consuming gutkha; the passenger bus was en route from Dindori to Nagpur.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब डिंडोरी से नागपुर जा रही यात्री बस बम्हनी बस स्टैंड से कुछ मीटर आगे बढ़ते ही अनियंत्रित होकर एक मकान के सामने रखी ईंटों से टकराते हुए जा घुसी। आकाश ट्रेवल्स की बस (क्रमांक एमपी 52 पी 0597) रात करीब 12 बजे बम्हनी बस स्टैंड से नागपुर के लिए रवाना हुई थी। बस चालक राजेन्द्र दास ने बम्हनी बस स्टैंड से रवाना होते समय राजश्री गुटका खाया और उसे निगलने के बाद उसे अचानक चक्कर आने लगा। इसके कारण रवाना होने के कुछ ही मीटर दूर चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे सतीश हरदहा के मकान में घुस गई। वहीं पास ही स्थित सतीश खंडेलवाल की दुकान के बाहर रखे करीब एक दर्जन ट्रंक भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लेकर बस जप्त कर ली।
