khabarupdateindia

सरकारी आवास से विधायक ऑटो पर सवार होकर चुनाव आयोग के बाहर धरने में शामिल होने जा रहे थे, पहुंच गए अस्पताल


रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कांग्रेस विधायक विपिन जैन एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। विपिन जैन अपने सरकारी आवास से चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर आयोजित धरने में शामिल होने के लिए ऑटो पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान उनका ऑटो पलट गया। घटना में विधायक के साथ उनके पीएसओ भी घायल हुए हैं। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर तथा कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। The MLA was on his way from his official residence in an auto-rickshaw to join a protest outside the Election Commission, but ended up in the hospital instead.

घटना के संबंध में मेरी जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि राज्यसभा चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से उम्मीदवार बनाई गई मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस विधायक चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मंदसौर विधायक विपिन जैन अपने सरकारी आवास से निकले थे। वो ऑटो से धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 74 बंगला क्षेत्र में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विपिन जैन के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा, ऑटो में ही सवार विधायक विपिन जैन के पीएसओ को भी चोटें आई हैं।पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह घायल हालत में विधायक विपिन जैन व पीएसओ को अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां उनका इलाज कराया। दुर्घटना में विपिन जैन को गंभीर चोटें आने की जानकारी मिली है, उन्हें टांके लगाए गए हैं। विधायक व पीएसओ दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक विधायक व पीएसओ की हालत स्थिर है और जल्द दोनों के स्वस्थ होने की उम्मीद है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia