रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दिल को हिला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गरीब परिवार का मुखिया पिता मजदूरी करने के लिए गया था और मां राशन लेने के लिए चली गई, तीन मासूम बच्चों को घर में छोड़ दिया था। जब माँ वापस लौटी तो उसने देखा कि मकान आग से धधक रहा है। पड़ोसियों को सूचना दी तो बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, फायर ब्रिगेड भी आ गई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। आग लगने की घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट अनुमानित है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बड़ी तादाद पुलिस पर भी मौके पर पहुंच गया। The father had gone to work and the mother to buy rations. A short circuit is suspected. The incident has caused a lot of tension in the area.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि शनिवार को जिले के जमोडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़खुरी काशिहवा गांव में बड़ी आगजनी हो गई। घर के अंदर मौजूद बच्चों ने चीख-पुकार मचाई लेकिन उन तक मदद नहीं पहुंची। देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और वह पूरे घर में फैल गई। घर में मौजूद तीन बच्चे की जिंदा जलने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। करने बच्चों की उम्र 3 से 6 वर्ष बताई जा रही है। कोतवाली, चुरहट सहित रामपुर नैकिन क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की टीम और वाहनों को बुलवाया गया।
Tags
Madhya Pradesh
