ED ने पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह के घर मारा छापा, वन घोटाले को लेकर की जा रही है कार्रवाई - khabarupdateindia

खबरे

ED ने पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह के घर मारा छापा, वन घोटाले को लेकर की जा रही है कार्रवाई








Rafique Khan


पंजाब में ED द्वारा गुरुवार की अल सुबह पूर्व वन मंत्री साधु शहर धरमसोत के घर पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गठित टीम ने न सिर्फ पूर्व मंत्री साधु सिंह के घर बल्कि उनके अन्य ठिकानों पर भी पड़ताल शुरू कर दी है। ED की टीम उनके परिजनों से भी सघन पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि जालंधर से आई ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री के अमलोह के वार्ड नंबर 6 में स्थित आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान साधु सिंह धर्मसोत अपने आवास पर मौजूद नहीं है। उनकी पत्नी और बेटा घर पर मौजूद है। ईडी की कार्रवाई अभी साधु सिंह धर्मसोत के आवास पर जारी है। पूर्व मंत्री को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साधु सिंह धर्मसोत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार में वन मंत्री रहे थे। साधु सिंह धर्मसोत के अलावा जंगल विभाग के कुछ ठेकेदारों और उनके करीबियों के यहां भी ईडी की रेड पड़ी है।

पेड़ काटने के बदले रिश्वत ली

कहा जाता है कि साधु सिंह धर्मसोत का नाम वन घोटाले में आया था।मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। उन पर आरोप थे कि उन्होंने पेड़ काटने के बदले रिश्वत ली थी। उनके खिलाफ 6 जून को एफआईआर भी दर्ज की गई थी और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पंजाब विजिलेंस ने 6 फरवरी 2023 को आय से अधिक संपत्ति मामले में धर्मसोत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि 2016 से 2022 तक धर्मसोत और उनके परिवार की आय 2.37 करोड़ रुपये थी, जबकि 8.76 करोड़ रुपये खर्च हुए।

कैप्टन अमरिन्दर ने दे दी थी क्लीन चिट

जानकारी के मुताबिक जून 2022 में धर्मसोत को छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। उन पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री रहने के दौरान विभिन्न श्रेणियों के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में अनियमितता का आरोप था। धर्मसोत पर ये आरोप कैप्टन सरकार के दौरान लगे थे लेकिन तत्कालीन सीएम अमरिंदर सिंह ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी1