khabarupdateindia

103 साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ले आए 49 साल की दुल्हनिया, सोशल मीडिया पर ऑटो में जाते दूल्हा-दुल्हन को लेकर लोगों ने खूब किए कमेंट




Rafique Khan

वाकई में मोहब्बत और शादी की कोई उम्र नहीं होती है, ऐसा कहावतों में बहुत सुना गया है लेकिन देखने में भी मिल ही जाता है। राजधानी भोपाल में एक ऐसा ही शादी का मामला सामने आया। जिसमें 103 साल के दूल्हा और 49 साल की दुल्हनिया ने निकाह किया है। स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले इस बुजुर्ग की फोटो अपनी नई बेगम के साथ जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने दिल खोलकर मुबारकबाद और बधाइयां दी।

देश की आजादी में अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हुए अंग्रेजों से लोहा लेने वाले 103 वर्षीय बुजुर्ग ने तीसरी शादी करके यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। आमतौर पर लोग 30 से 35 साल की उम्र में शादी कर लेते है। कई बार ऐसा होता है लोग 50 साल के बाद विवाह रचाते है।103 साल के बुजुर्ग ने 49 शादी की महिला से तीसरी शादी की है। इस शादी का वीडियो सामने आया, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति निकाह के बाद अपनी बेगम को ऑटो से घर ले जाते दिख रहे हैं। इस दौरान लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे है।भोपाल के इतवारा में रहने वाले बुजुर्ग हबीब नजर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। उन्हें इलाके में लोग मंझले भाई के नाम से भी जानते हैं। हबीब नजर 103 साल के हैं। हबीब ने साल 2023 में 49 साल की फिरोज जहां से शादी की, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हबीब नजर का कहना है कि अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने यह निकाह किया। हबीब नजर संभवत: मध्यप्रदेश के सबसे उम्रदराज दूल्हा हैं, जिसने उम्र के इस पड़ाव में शादी की है।

1918 या 1920 में उन्होंने पहला निकाह

स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर का यह तीसरा निकाह है। उनका कहना है कि ‘मेरी उम्र 103 साल है। पत्नी की उम्र 49 साल है। मैंने यह निकाह पिछले साल 2023 में किया था। 1918 या 1920 में उन्होंने पहला निकाह नासिक में किया था। इसके बाद उनकी पहली पत्नी का इंतकाल हो गया तो उन्होंने लखनऊ में दूसरा निकाह हुआ। करीब डेढ़ साल पहले दूसरी पत्नी भी दुनिया से चली गईं। उनके जाने के बाद उम्र के इस पड़ाव पर मैं खुद को अकेला महसूस करने लगा। मेरी खिदमत के लिए कोई नहीं था। इस कारण मैंने निकाह का सोचा। इस बीच कहीं से फिरोज जहां के बारे में पता चला। वह भी अकेली थी, तो हमने निकाह कर साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।’ अपने से दोगुनी से अधिक उम्र के बुजुर्ग से निकाह के बारे में फिरोज जहां का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। हालांकि, उन्होंने पहले तो इस निकाह के लिए इंकार कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह हबीब नजर बुजुर्ग हैं और उनकी खिदमत के लिए कोई नहीं है, तब जाकर उन्होंने यह फैसला ले लिया।

कोई बीमारी नहीं, पूरी तरह से है स्वस्थ

फिरोज जहां ने बताया कि हबीब उम्र के इस पड़ाव पर भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है। हाल में उनके सभी टेस्ट हुए हैं। आम तौर पर लोगों को इस उम्र में शुगर समेत अन्य बीमारियां हो जाती हैं, लेकिन इन्हें ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। अब उनको सिर्फ कमजोरी रहती है। वह भी इसलिए कि उन्हें खाने-पीने में परेशानी होती है।




Previous Post Next Post
khabarupdateindia