गार्ड को कमरे में बंद किया और सिर्फ 9 सेकंड में भाग निकले आधा दर्जन बाल अपराधी, इनमें पूर्व DGP की नातिन हत्याकांड के 3 आरोपी भी - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Thursday, 25 January 2024

गार्ड को कमरे में बंद किया और सिर्फ 9 सेकंड में भाग निकले आधा दर्जन बाल अपराधी, इनमें पूर्व DGP की नातिन हत्याकांड के 3 आरोपी भी


Rafique Khan

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बाल संप्रेषण गृह से गुरुवार को सुबह आधा दर्जन बाल अपराधी फुर्र हो गए। इन सभी बाल अपराधियों ने इस घटना को इतने नियोजित और संगठित तरीके से अंजाम दिया कि गार्ड को एक कमरे में बंद किया और सिर्फ 9 सेकंड में भाग निकले। संप्रेषण गृह की सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी भौचक रह गए हालांकि एक कर्मचारी ने हिम्मत दिखाई और भाग दौड़कर एक बाल अपराधी को दबोच लिया। इस मामले में पुलिस लगातार फरार हुए बाल अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। बाल संप्रेषण गृह से लेकर अनेक रास्तों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बताया जाता है किफरार नाबालिग अपराधियों ने गार्ड को धक्का दिया और दीवार फांदकर भाग निकले। फरार बाल अपराधियों में कुछ दिन पहले कोचिंग से घर लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा अक्षया को शहर के बेटी बचाओ चौराहे पर गोली मारकर हत्या करने वाले तीन नाबालिग अपराधी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह 7 बाल अपराधी भाग रहे थे, जिनमें से एक को बाल संप्रेषण गृह के सुरक्षा कर्मी ने दौड़कर दबोच लिया, बाकि 6 बाल संप्रेषण गृह की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। इस मामले में पुलिस बाल संप्रेषण गृह समेत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भागने वाले अपराधियों की तलाश में जुट गई है। संप्रेषण गृह के अधीक्षक पवन तिवारी ने बताया कि सुबह नाश्ते के बाद ये आरोपी भागे हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी सुबह नहाने के लिए पानी गर्म करने को कहा, जिसपर संप्रेषण गृह के रसोई में उनके लिए पानी गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान वो भी रसोई में पहुंच गए, जहां से दरवाजा खुला देखकर सभी आरोपी रसोई से बाहर निकले और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।





0