केजरीवाल के बाद आतिशी को थमाया दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नोटिस, AAP विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में जवाब के लिए दिया सिर्फ एक दिन का समय - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Sunday, 4 February 2024

केजरीवाल के बाद आतिशी को थमाया दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नोटिस, AAP विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में जवाब के लिए दिया सिर्फ एक दिन का समय


Rafique Khan
आम आदमी पार्टी AAP के विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनकी ही पार्टी की नेता तथा मंत्री आतिशी को नोटिस थमा दिया है। रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम आतिशी के घर पर पहुंची। आतिशी के नहीं मिलने पर टीम वापस आ गई और बाद में पुनः उनके घर पहुंची तथा अधिकारी के हाथ में नोटिस दिया। जवाब के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया है। यानी कि इस नोटिस का जवाब 5 फरवरी को मांगा गया है।

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को मंत्री आतिशी को नोटिस दिया। उन्हें जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम सुबह 10:30 बजे उनके आवास पहुंची थी। हालांकि, आतिशी पहले ही राघव चड्ढा के साथ केजरीवाल के घर पहुंच गई थीं। क्राइम ब्रांच की टीम ने आतिशी के आवास के अंदर और बाहर 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार किया। बाद में उनके ऑफिस स्टाफ ने नोटिस रिसीव किया। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने शनिवार (3 फरवरी) को सीएम अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस दिया था। उनसे भी 5 फरवरी तक जवाब मांगा गया है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर करने के आरोप लगाए थे। आतिशी ने कहा था कि BJP दिल्ली में AAP की सरकार गिराना चाहती है। इस मामले में क्राइम ब्रांच दोनों नेताओं से पूछताछ कर सबूत लेना चाहती है।

पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश

केजरीवाल ने 27 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने AAP के 7 विधायकों से संपर्क किया और पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की।केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा ने कहा- 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे। 21 विधायकों से बात हो गई है। अन्य विधायकों से भी बात कर रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आतिशी ने 27 फरवरी को फ्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- दिल्ली में BJP दो बार ऑपरेशन लोटस करने की कोशिश कर चुकी है। 2013 में AAP के 28 विधायक चुने गए थे। तब BJP ने AAP को तोड़ने की कोशिश की। 2022 में भाजपा ने AAP के विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया। इस बार भाजपा ने ऑपरेशन लोटस 2.0 शुरू किया है। आतिशी ने दावा किया कि AAP के पास भाजपा नेता की बातचीत की रिकॉर्डिंग है, जिसमें वे कह रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में ऐसे ही सरकारें गिराई हैं। भाजपा ने इन आरोपों का खारिज किया और 30 जनवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को एक शिकायत सौंपी और AAP के आरोपों की जांच करने की मांग की। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच केजरीवाल और आतिशी से भाजपा पर लगाए आरोपों के सबूत मांग रही है। रविवार को रोहिणी में सरकारी स्कूलों के उद्घाटन करने पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उन्हें हाथ मिलाने का ऑफर दे रही है।