किसान आंदोलन : कहीं "पत्थरबाजी" तो कहीं दागी जा रही "टियर गैस व रबर की गोलियां", हर हाल में दिल्ली पहुंचने से रोकने की हो रही कोशिश - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Tuesday, 13 February 2024

किसान आंदोलन : कहीं "पत्थरबाजी" तो कहीं दागी जा रही "टियर गैस व रबर की गोलियां", हर हाल में दिल्ली पहुंचने से रोकने की हो रही कोशिश




Rafique Khan
दिल्ली तक किसानों का सफर बहुत ही दुश्वारियां भरा हो गया है। देश भर के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे किसानों को कहीं ट्रेन से खींचकर उतारा जा रहा है तो कहीं गिरफ्तार किया जा रहा है। यही नहीं पंजाब - हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर तो जमकर घेराबंदी की गई है। शंभू बॉर्डर तथा खनोरी बॉर्डर में कई बार पत्थर बाजी और टीयर गैस तथा रबड़ की गोलियां दागने की स्थिति बन चुकी है। किसानों तथा उन्हें रोकने वाली पुलिस के बीच पल-पल में टकराव की स्थिति बन रही है। कई किसान और पुलिस वाले इन घटनाओं में घायल हो रहे हैं। छन छन कर आ रही खबरों से यह बात पूरी तरह साफ हो रही है कि किस हर हाल में आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने की जिद पर अड़े हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार अपनी राज्य सरकारों की मदद से किसानों को दिल्ली के पहले ही बैरंग वापस लौटा देना चाहती है।

बताया जाता है कि पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर के बाद खनौरी बार्डर पर बने पुल पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए हैं। किसानों का आंदोलन जंग जैसे हालत में पहुंच गया है। किसानों को तितर - बितर करने के लिए पुलिस लगातार आंसू गैस से गोले दाग रही है। यह पहली बार है कि किसान आंदोलन में पुलिस ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि सभी किसान कंट्रोल में हैं। पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। हम इसकी निंदा करते हैं।

पुलिस ने यहां 100 से अधिक गोले दागे

बताया जाता है कि पहले शंभू बार्डर पर पुलिस और किसानों के बीच जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने यहां 100 से अधिक गोले दागे तो किसान आंदोलन में शामिल युवाओं ने भी पत्थर चलाए। इस कार्रवाई में आंसू गैस का एक गोला एक किसान के घुटने पर आकर फट गया। इस गोले की चपेट में आने से किसान घायल हो गया। फिलहाल किसान पंजाब-हरियाणा के सभी बार्डर पर डटे हुए हैं। श्ंभू बॉर्डर पर रखे गए बड़े बड़े बोल्डर को ट्रैक्टर से हटाया जा रहा है। वहीं कुछ बैरिकैड्स को भी तोड़ा दिया गया है।

खेतों के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने की कोशिश

बताया जाता है कि किसानों ने दिल्ली कूच के लिए अब खेतों का रास्ता बनाना शुूरू कर दिया है। अब वह खेतों के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां भी हरियाणा पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है। शंभू बार्डर पर किसान लगातार हरियाणा में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं और पुल के नीचे से हरियाणा में घुसने में लगे हुए हैं। फिलहाल यहां किसानों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पंजाब-हरियाणा सीमा पर चल रहे बवाल के बीच हरियाणा पुलिस ने कहा है कि शंभू बार्डर पूरी तरह से बंद है। किसी को भी उपद्रव फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो फिर सख्ती से निपटा जाएगा।

किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को किसान आंदोलन को लेकर पत्र लिखा था। इसमें बार एसोसिएशन ने किसानों के दिल्ली चलो मार्च को स्वत: संज्ञान लेकर एक्शन लेने का अनुरोध किया था। बार एसोसिएशन ने CJI चंद्रचूड़ से अनुरोध किया गया है कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण जो वकील कोर्ट में पेश ना हो पाए, उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाए। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि अगर किसी भी वकील को आवाजाही की वजह से दिक्कत हो रही है तो हम उस हिसाब से समय में बदलाव करेंगे।सीजेआई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला एवं जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने दिन की कार्यवाही की शुरुआत में वकीलों से कहा कि अगर किसी को ट्रैफिक जाम के कारण कोई समस्या होती है, तो ‘हम समायोजन कर लेंगे।’