प्रदेश भर के सभी निगम और मंडलों में हुई राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त, मध्य प्रदेश सरकार नए सिरे से करेगी घोषणा - khabarupdateindia

खबरे


Tuesday, 13 February 2024

प्रदेश भर के सभी निगम और मंडलों में हुई राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त, मध्य प्रदेश सरकार नए सिरे से करेगी घोषणा


Rafique Khan

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी निगम, मंडल, प्राधिकरणों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इन सभी को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार ने नियुक्त कर कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्रियों का दर्जा दिया था। अब डॉ. मोहन यादव सरकार ने इनको हटाने का बड़ा फैसला लिया है। नियुक्तियां निरस्त करने के आदेश संबंधित विभागों द्वारा जारी किए गए हैं। इन सभी पदों पर लोकसभा चुनाव के बाद ही नियुक्तियां होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री की सूची संभालने के बाद नए शरीर से तमाम प्रशासनिक व्यवस्था की शुरुआत कर दी है और वह अभी तक जारी है । निगम मंडलों में नए सदस्य अब नए लोगों को मौका दिया जाएगा।