khabarupdateindia

बच्चों पर फायरिंग, फिर भड़की मणिपुर में हिंसा, एक की मौत, आईआरबी पोस्ट पर हमला कर लूट ले गए हथियार


 Rafique Khan
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। बच्चों पर गोलीबारी की गई है। घटना में एक की मौत होना भी बताया जा रहा है। जबकि आधा दर्जन के लगभग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने पहंगाई के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और पोस्ट पर हमला बोल दिया, जहां से हथियार भी लूट कर ले गए हैं। इसके अलावा तेजपुर इलाके में इंडियन रिजर्व बटालियन की पोस्ट पर भी हमले की खबर है। यहां से भी हथियारों को लूटने की जानकारी सामने आ रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि गोलीबारी, हमले और हथियारों की लूट के वीडियो भी सामने आए हैं। हिंसा वेस्ट जिरीबाम, बिशनपुर, थोउबल, काकचिंग, तेंगनोउपुल और कांगपोकपी में चल रही है। हिंसा के बाद ड्रोन फुटेज में डेडबॉडी ले जाते दिखे उपद्रवी हिंसा के बाद का ड्रोन फुटेज सामने आया है। इसमें पहाड़ी पर मौजूद लोग अपने घायल और मृत साथियों को ले जाते नजर आ रहे हैं। हिंसा में मरने वाले शख्स की पहचान 25 साल के सागोलसेम लोया के रूप में हुई है। घायल हुए लोगों में से एक को पैर में और एक को कंधे में गोली लगी। घायल हुए लोग मैतई समुदाय के हैं या कुकी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फुटबॉल खेल रहे बच्चों पर भी चलाई गोलियां शांतिपुर इरिल नदी के पास जब गोलीबारी शुरू हुई तो वहां कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। उन पर भी हथियारबंद लोगों ने गोलियां चलाईं। घबराए हुए बच्चे अपनी जान बचाने के लिए झाड़ियों में छिप गए। इस दौरान वह घायल हो गए। बच्चों का भी वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके पैरों में जख्म नजर आ रहे हैं। बच्चे रो रहे हैं और आस-पास गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही है। दरअसल, इम्फाल ईस्ट के खामेनलोक में जहां यह घटना हुई, वह मैतई बहुल इलाका है। इसके पास ही कांगपोकपी इलाका है, जो कुकी बहुल इलाका है। दोनों गुटों के बीच पहले भी हिंसा हुई है। इसके अलावा तेजपुर इलाके में इंडिया रिजर्व बटालियन की पोस्ट पर भी हमला किया गया। यहां स 6 एके-47, 4 कार्बाइन, 3 राइफल, 2 एलएमजी और कुछ ऑटोमैटिक हथियार भी लूटे गए।


Previous Post Next Post
khabarupdateindia