रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा खेल रहा था और खेलते-खेलते वह खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा। इस दौरान उसके पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद थे लेकिन कोई भी उसे बचा पाता, इसके पहले ही वह इस दुर्घटना का शिकार बन गया। A 2-year-old child fell into a pan of boiling oil, died a painful death, even the father kept watching
जानकारी के मुताबिक कहां जाता है कि निशातपुरा इलाके में रहने वाले एक परिवार के यहां सगाई कार्यक्रम के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान 2 साल का मासूम खेलते-खेलते गर्म तेल की कढ़ाई के पास पहुंच गया। बच्चे के पिता ने जैसे ही उसे देखा दौड़कर फौरन उसके पास पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मासूम उस कढ़ाई में गिर चुका था। खौफनाक नजारा देख चारो तरफ चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल बच्चे को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। बच्चे का शरीर 70 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका था, जिस वजह से उसकी जान नहीं बच सकी। परिवार में मातम की स्थिति बनी हुई है।
