रफीक खान
आजकल रील बनाने का जुनून बल्कि यूं कहा जाए कि पागलपन युवा पीढ़ी पर इस कदर सवार है कि वह ना तो मौका देख रही है और ना कोई स्थान। जहां जिसे मन कर रहा है, वह रील बना रहा है और सिर्फ और सिर्फ मजाकिया दौर चल रहा है। मध्य प्रदेश के छतरपुर से वायरल हो रही एक रील कुछ यही बयां कर रही है। इस शरीर में एक महिला शमशान में चिता के सामने डांस कर रही है और लव तुझे लव में करती हूं... गाना गा रही है।Strange madness: I love you... A woman made a "reel" in front of the "funeral" in the crematorium
वायरल रील में लड़की श्मशान में लव सॉन्ग पर डांस करते दिख रही है। ये रील तेजी से वायरल हो रही है। रील में लड़की श्मशान घाट में साड़ी में खाक ho चुकी चिता की अस्थियों के पास डांस करती दिख रही है। गाना है तेरे लिए सजती संवरती हूं लव तुझे लव मैं करती हूं। डांस करते हुए लड़की अस्थियों की तरफ इशारा करते हुए गाना गा रही है। ये रील जिसने भी देखी वो इसे देखकर हैरान है और इस पर लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।श्मशान घाट पर अस्थियों के आसपास लव सॉन्ग पर डांस करने वाली ये लड़की कौन है ये फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सोशल मीडिया पर उसकी ये रील तेजी से वायरल हो रही है। रील पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। शमशान घाट पर पहुंचकर इस तरह की हरकत करने पर कुछ लोगों ने तीखा प्रहार भी किया है।
