महाकुंभ में आग: 70 से अधिक टेंट जले, लगातार फटे गैस सिलेंडर, कई हुए जख्मी, शास्त्री ब्रिज सेक्टर में हादसा - khabarupdateindia

खबरे


Sunday, 19 January 2025

महाकुंभ में आग: 70 से अधिक टेंट जले, लगातार फटे गैस सिलेंडर, कई हुए जख्मी, शास्त्री ब्रिज सेक्टर में हादसा


रफीक खान
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के सातवें दिन रविवार को मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई। आग एक रसोई से शुरू हुई और सेक्टर 19 शास्त्री ब्रिज क्षेत्र से बढ़कर सेक्टर 20 तक जा पहुंची। अग्नि दुर्घटना में 70 से ज्यादा टेंट खाक हो गए और टेंट में रखे गैस सिलेंडर निरंतर ब्लास्ट होते रहे। आग को काबू में करने का दावा किया जा रहा है, हालांकि फायर ब्रिगेड अभी भी मौके पर आग बुझाने में लगी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, संबंधित विभागों के अन्य मंत्री, प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जो लगातार आग से जख्मी हुए लोगों को अस्पताल पहुंचवाने का काम कर रहे हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। Fire in Maha Kumbh: More than 70 tents burnt, gas cylinders burst continuously, many injured, accident in Shastri Bridge sector

जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि रविवार शाम करीब चार बजे दिगंबर अनी अखाड़े में प्रसाद बनाने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि आग ने टेंटों में रखे तीन सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में लिया, जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इस घटना के बाद 60 से 75 टेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद पूरे मेला क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सभी सेक्टरों में भेजा जा रहा है, ताकि स्थिति पर जल्दी काबू पाया जा सके। झुलसे हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल, आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस व प्रशासन की टीमें स्थिति की निगरानी कर रही हैं।