17 साल से दुष्कर्म कर रहा तहसीलदार, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR - khabarupdateindia

खबरे

17 साल से दुष्कर्म कर रहा तहसीलदार, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR



रफीक खान
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला अंतर्गत भितरवार तहसील के तहसीलदार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक महिला ने शिकायत की है कि तहसीलदार लगातार 17 सालों से दुष्कर्म कर रहे हैं। महिला ने यह भी कहा कि सबूत चाहिए तो मेरे बेटे का डीएनए टेस्ट करवा लीजिये। यूं तो महिला पुलिस से लेकर जिला प्रशासन तक अनेक बार शिकायत कर चुकी थी लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। इस बार इसकी शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लिया और गंभीरता से कार्रवाई की है। Tehsildar has been raping a woman for 17 years, police filed FIR on her complaint

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि एक महिला ने शहर के तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर 17 सालों से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने दुष्कर्म सहित कई आरोप लगाते हुए कहा कि में रतनगढ़ माता मंदिर में सिंदूर से मेरी मांग भर कर मुझसे शादी की। शत्रुघ्न सिंह जहां भी जाता था मुझे अपने साथ रखता था। इस दौरान उसने कई बार मेरा गर्भपात कराया। मेरा उनसे एक बेटा है, इसका डीएनए टेस्ट करा लीजिए, इससे सारा सच सामने आ जाएगा। इसके अलावा तहसीलदार ने चार शादियां की है। महिला के मुताबिक, वह ग्वालियर की रहने वाली है। भिंड में साल 2006 में उसकी शादी हुई थी लेकिन ठीक 2 साल बाद ही उसके पति का देहांत हो गया। इस दौरान शत्रुघ्न सिंह चौहान की महिला के जेठ से दोस्ती थी। जिसके जलते उसका घर आना-जाना था। इस समय शत्रुघ्न सिंह तहसीलदार नहीं था बल्कि रेत का धंधा करता था। जेठ की मदद कर उसने महिला का भरोसा जीता। फिर शादी के झूठें वादे कर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। कलेक्टर ने शत्रुघ्न सिंह चौहान को तहसीलदार पद से हटाकर कार्यालय भू-राजस्व ग्वालियर में पदस्थ कर दिया।