होटल में भीषण आग, एक महिला और दो बच्चे समेत 16 लोग जिंदा जले, दर्ज़न भर घायल पहुंचाए अस्पताल - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 30 April 2025

होटल में भीषण आग, एक महिला और दो बच्चे समेत 16 लोग जिंदा जले, दर्ज़न भर घायल पहुंचाए अस्पताल


रफीक खान
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मछुआपट्टी इलाके में स्थित एक होटल में आधी रात के लगभग अचानक आग भड़क उठी। यहां मौजूद 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने होटल की खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई और वे अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। आग को जब तक काबू में किया जाता, तब तक जान और माल का भारी नुकसान हो गया। Massive fire in hotel, 16 people including a woman and two children burnt alive, dozens injured rushed to hospital

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतकों में 13 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से 10 की अब तक शिनाख्त की जा चुकी है। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है। होटल में 42 कमरों में 88 लोग मौजूद थे। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को लगाया गया था और आग पर तड़के 4 बजे काबू पाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी डेरा डाले हुए है।