लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर की दीवार ढहने से 9 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, चल रहा था चंदनोत्सव - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 30 April 2025

लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर की दीवार ढहने से 9 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, चल रहा था चंदनोत्सव


रफीक खान
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित श्री वारह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदोत्सव के दौरान एक दीवार ढह गई। जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती गया गया है। 9 people died and many were seriously injured in the wall collapse of Lakshmi Narasimha Swamy temple, Chandanotsav was going on

जानकारी के अनुसार दिखाया जाता है कि बुधवार की सुबह यहां सिंहाचलम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में वार्षिक उत्सव चल रहा था। बारिश के चलते दीवार ढहने की वजह से यह हादसा हुआ है। दर्शन के लिए टिकट खरीदने के लिए कतार में श्रद्धालु खड़े थे, तभी उनपर दीवार गिर गई। मलबे से 9 शवों को निकालकर किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। जान गंवाने वालों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।