रफीक खान
दिल्ली से चलकर मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित रानी कमलापति स्टेशन पर आ रही वंदे भारत ट्रेन में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक समर्थकों ने यात्रियों के साथ जमकर गुंडागर्दी करते हुए मारपीट कर डाली। इस घटना में कई लोगों को चोट पहुंचने की खबर है। एक की नाक टूट गई। यह घटना झांसी रेलवे स्टेशन पर होना बताया जा रहा है। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी मौजूद थे और आरोप है कि उनके ही इशारे पर सीट बदलने को लेकर यह विवाद हुआ। BJP MLA's supporters in Vande Mataram train kicked and punched passengers, broke one's nose
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि वंदेभारत में बैठे यात्रियों के अनुसार बबीना विधायक राजीव सिंह दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E-2 में सवार हुए थे। उनकी पत्नी कमली सिंह और बेटा श्रेयांस भी साथ था। विधायक का सीट नंबर 8 था जबकि उनकी पत्नी का सीट नंबर 50 और बेटे का सीट नंबर 51 था। इधर 49 नंबर सीट राज प्रकाश की थी। विधायक ने उनसे 8 नंबर सीट पर चले जाने को कहा पर उन्होंने सीट बदलने से मना कर दिया। इसके बाद ट्रेन के झांसी स्टेशन पर पहुंचते ही राज प्रकाश पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जैसे ही ट्रेन झांसी स्टेशन पर पहुंची कुछ लोग कोच में घुसे और राजप्रकाश पर हमला कर दिया। कोच में घुसे गुडों ने यात्री पर लात घूंसे बरसाए। इस हमले में राजप्रकाश की नाक टूट गई। उसमें फ्रैक्चर हो गया है। हमले में वे लहूलुहान हो गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तथा कुछ को कारण ही पीट दिया गया। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित यात्री राज प्रकाश ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। घटना के बाद जहां मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने इससे भाजपा की गुंडागर्दी और वीआईपी कल्चर का आरोप लगाते हुए आलोचना की है। वही बबीना विधायक ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की है।
