जबलपुर सहित प्रदेश के कई नगर निगम, नगर पालिकाओ में तबादले, सरकार ने जारी किए आदेश - khabarupdateindia

खबरे

जबलपुर सहित प्रदेश के कई नगर निगम, नगर पालिकाओ में तबादले, सरकार ने जारी किए आदेश


रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा 23 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जबलपुर सहित प्रदेश भर के कई जिलों में नगर निगम तथा नगर पालिकाओं में पदस्थ अधिकारियों को बदलकर नई जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान को अपर आयुक्त नगर निगम बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा भी कई मुख्य नगर पालिका तथा प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। विस्तृत जानकारी आदेश में देखी जा सकती है, जो समाचार के साथ संलग्न है। Transfers in many municipal corporations and municipalities of the state including Jabalpur, government issued orders