MLA महेश परमार और भैरव सिंह का पुलिस अफसर से हुआ विवाद, वाहन चेकिंग के दौरान बिफरे दोनों विधायक - khabarupdateindia

खबरे

MLA महेश परमार और भैरव सिंह का पुलिस अफसर से हुआ विवाद, वाहन चेकिंग के दौरान बिफरे दोनों विधायक


रफीक खान
मध्य प्रदेश के उज्जैन तराना से विधायक महेश परमार और सुसनेर विधायक भैरव सिंह बापू की राजगढ़ ब्यावरा में जमकर तकरार हो गई। पुलिस अफसर से इन दोनों विधायकों का विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि उन्होंने गोली मार देने की चेतावनी तक दे डाली। यह गहमा गहमी काफी देर तक चलती रही। विवाद उस समय हुआ, जब कांग्रेस नेता अशोक नगर में आयोजित न्याय सत्याग्रह आंदोलन में शिरकत के लिए वहां जा रहे थे। पुलिस ने बीच में वाहन चेकिंग लगा दी, जिससे कांग्रेस विधायक बिफर उठे थे। MLA Mahesh Parmar and Bhairav ​​Singh had a dispute with the police officer, both the MLAs got angry during vehicle checking

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि कांग्रेस विधायक महेश परमार ने नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ से कहा कि गोली मार दो मुझे...। इसके बाद आगे कहा कि भाजपा का बिल्ला लगा लो, तुम तो सीधे-सीधे भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हो। विधायक यहीं नहीं रूके उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोज बलात्कार हो रहे हैं। चोरी हो रही हैं। वहां पर कार्रवाई नहीं होती, लेकिन जब हम आंदोलन में जा रहे हैं, तो हमारी गाड़ियां रोकी जा रही हैं। विधायक का कहना था कि पुलिस की वर्दी पहनकर अधिकारी को निष्पक्ष होना चाहिए और कानून सम्मत व्यवहार करना चाहिए। सियासत के झमेले में पड़ना उचित नहीं है।