नेपाल में कर्फ्यू के बीच मध्य प्रदेश के चार परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Wednesday, 10 September 2025

नेपाल में कर्फ्यू के बीच मध्य प्रदेश के चार परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार


रफीक खान
नेपाल में भारी अराजकता के बीच आर्मी ने मोर्चा संभाल रखा है। पूरे देश में कर्फ्यू का दौर जारी है। खासतौर से पशुपतिनाथ मंदिर में गए भारत के लोग बहुत परेशान है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से गए चार परिवारों ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार की है। प्रधानमंत्री नेपाल के प्रधानमंत्री के अलावा वहां के पूर्व प्रधानमंत्री सांसद, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य नेताओं की हालत बहुत ही खराब है। यह सारे लोग यहां वहां भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाने में लगे हुए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री के घर पर कई लाश में बरामद हुई है। आर्मी अपने तरह से ऑपरेशन करने में लग गई है।Amid curfew in Nepal, four families from Madhya Pradesh appealed to Prime Minister Narendra Modi for help

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि नेपाल का राजनीतिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। काठमांडू और देश के अन्य हिस्सों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद नेपाल में कमान सेना के हाथ में आ गई है। नेपाली सेना अध्यक्ष इस वक्त किसी राष्ट्रीय नेता की तरह पूरे देश में चल रहे प्रदर्शन और हिंसा पर नियंत्रण की योजना बना रहे हैं। नेपाल सेना ने बुधवार शाम से पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। दूसरी ओर सेना और राष्ट्रपति की बैठक में आगे का रास्ता निकल सकता है। प्रदर्शनकारियों में शामिल उपद्रवियों ने कई सरकारी दफ्तरों और अदालतों में आग लगा दी। पूरे देश में हिंसक हो चुके इस जेन-जी आंदोलन में अब तक मरने वालों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई है, जिनमें से 52 राजधानी काठमांडू में और 22 ईटहरी में मारे गए। देश में कानून और संविधान की धज्जियां उड़ गई हैं और पूरा नेपाल ही जलता हुआ नजर आ रहा है। नेपाल के जिला कारागार कपिल वस्तु से 459 कैदी फरार हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सुबह कपिलवस्तु जेल पर हमला किया, इसके बाद भारत में घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में भारतीय बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उधर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला निवासी चार परिवारों ने पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के बाद अपने को अत्यधिक संकट में महसूस किया है। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में वीरेंद्र मातेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की फरियाद की है।