रफीक खान
मध्य प्रदेश के सीधी जिला अंतर्गत स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया SBI के एक फील्ड ऑफिसर को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जबलपुर से गई सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन CBI की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। फील्ड ऑफिसर द्वारा ₹20000 की रिश्वत लोन स्वीकृति मामले में मांगी गई थी। सीबीआई द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी फील्ड ऑफिसर से सघन पूछताछ की जा रही है।20,000 rupees were demanded, the CBI team from Jabalpur took action, intensive interrogation continues after the arrest.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि सीबीआइ जबलपुर यूनिट ने शनिवार को एसबीआई के सीधी स्थित मानस भवन ब्रांच के फील्ड ऑफीसर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी को रविवार को जबलपुर सीबीआइ के विशेष कोर्ट के पेश किया गया। सीधी निवासी कांति लाल सोनी ने एसबीआइ सीधी की मानस भवन ब्रांच में मुद्रा लोन के लिए आवेदन किया था। फील्ड ऑफीसर विकास भारती ने लोन आवंटन कराने की बात कही। शनिवार को विकास ने रिश्वत की रकम लेकर कांति को एसबीआइ के बाहर बुलाया। सीबीआई की टीम रिश्वतखोर फील्ड ऑफिसर को रिमांड पर लेने की कोशिश कर रही है।
