लोको पायलट पति ड्यूटी पर, पत्नी का निर्जला व्रत, पूजा की थाली लेकर पहुंच गई कानपुर स्टेशन - khabarupdateindia

खबरे

लोको पायलट पति ड्यूटी पर, पत्नी का निर्जला व्रत, पूजा की थाली लेकर पहुंच गई कानपुर स्टेशन


रफीक खान
उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर करवा चौथ की रात एक ऐसा नजारा सामने आया, जिसने भी देखा वह देखता रह गया। दरअसल एक लोको पायलट पति ड्यूटी पर था, उसकी ड्यूटी 10:30 बजे रात में खत्म होना थी। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी करते -करते वह रात करीब 1:00 बजे घर पहुंच पाता। पत्नी निर्जला व्रत थी और उसने ट्रेन की लोकेशन ली। पता चला की ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंचने वाली है तो वह सीधे पूजा की थाली लेकर प्लेटफार्म पर ही पहुंच गई। वहीं उसने पूजा की और पति से आशीर्वाद हासिल किया। Loco pilot husband on duty, wife observes Nirjala fast, reaches Kanpur station with puja thali

जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात के झींझक निवासी महेश कुमार लोको पायलट हैं। वह बर्रा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार की रात नौ बजे का बताया जा रहा है। इसमें पत्नी महेश कुमार को प्लेटफार्म पर कानपुर सेंट्रल के बोर्ड के सामने खड़ा करती हैं। वीडियो में स्टेशन पर अनाउंसमेंट की भी आवाज आ रही हैं। गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। अनाउंसमेंट होने की वजह से वीडियो में महेश कुमार इधर-उधर वॉकी-टॉकी लेकर घूमते दिख रहे हैं। पत्नी को पानी का लोटा और पूजा की सींकें कोई दूसरा देता है मगर उसका चेहरा वीडियो में नहीं दिखता। पत्नी चलनी में महेश कुमार का चेहरा देखती हैं। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की चालक लॉबी में हुई पूजा-आरती, पति के पांव छूकर आशीर्वाद लेने का वीडियो किसी ने बना लिया। पत्नी का नाम माया कुरील है।