रफीक खान
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मीम की शेयरिंग करने के बाद बवाल खड़ा हो गया। जिस युवक ने मीम की शेयरिंग की थी, उसे पकड़कर जूते की माला पहनाई गई। जूते से पीटा गया और अपने पैर धुलवा कर वही गंदा पानी उसे पीने के लिए मजबूर किया गया। इस कथित जुल्म का शिकार युवक कुशवाहा समाज का है, जबकि जुल्म का आरोप ब्राम्हण समाज पर लगा है। ऐसी स्थिति में तनाव लगातार बढ़ रहा है। Tension prevails in Madhya Pradesh's Damoh district following an incident in which the Brahmin community is mobilizing and vowing to protest.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि परसोत्तम कुशवाहा नामक युवक ने गांव के ही अन्नू पांडे का एक मीम इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। जिसमें AI तकनीक का इस्तेमाल करके अन्नू को जूते की माला पहने दिखाया गया था। मीम पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों में गांव में मामले ने तूल पकड़ लिया। विवाद बढ़ता देख परसोत्तम ने 15 मिनट के भीतर पोस्ट डिलीट कर दी और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली, लेकिन बात यहीं नहीं थमी। लोगों ने उसे पकड़कर सजा दी। उसे अन्नू पांडे के पैर धोकर वही पानी पीने को मजबूर किया गया और पूरे समाज से माफी मांगने को कहा गया। इसके अलावा 5100 रुपए का अर्थदंड भी लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुरुषोत्तम को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है। गांव के ही कुछ लोग इस दौरान मौके पर मौजूद थे, जिनमें कुशवाहा समाज के लोग भी शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने अब तक किसी तरह की शिकायत नहीं की है। उनका कहना है कि वे डर के कारण कार्रवाई नहीं चाहते। यह भी कहा जा रहा है कि अनु पांडे पर इसके पहले भी कई तरह के आरोप लगा चुके हैं।
