रफीक खान
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक डीएसपी के इंजीनियर साले की पुलिस द्वारा की गई मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में दो पुलिस आरक्षकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरक्षकों की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा की गई मारपीट की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। पुलिस विभाग की छवि भी जमकर धूमिल हुई लेकिन जब तक मुख्यमंत्री ने निर्देश नहीं दिया हत्या की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। CM directs police to search for constables in engineer's murder case after watching CCTV footage
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि हॉक फोर्स में तैनात डीएसपी केतन अडलक के इंजीनियर साले को गत दिवस लाठी से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। बैंक कॉलोनी बाग दिलकुशा निवासी उदित गायकी के साथ गुरूवार रात इंद्रपुरी क्षेत्र में चार्ली पर तैनात आरक्षक संतोष बामनिया और आरक्षक सौरभ आर्या ने मारपीट की थी। इसके बाद उदित की मौत हो गई। आरोप है कि इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने पहले उदित के कपड़े उतरवाए और फिर डंडे पिटाई की थी। मारपीट के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों ने दस हजार रुपए की डिमांड भी की थी। उदित पेशे से इंजीनियर था। उसके पिता एमपीईबी में असिस्टेंट इंजीनियर हैं, जबकि मां संगीता सेमरा के शासकीय स्कूल में टीचर हैं। पुलिस दोनों आरक्षकों की तलाश में अब तक कई जगह दबिश भी दे चुकी है।
