नेशनल हाईवे पर सुरखी के पास दर्दनाक मौत, करवा चौथ मना कर वापस लौट रहे थे, दोनों शव अलग करना हुआ मुश्किल - khabarupdateindia

खबरे

नेशनल हाईवे पर सुरखी के पास दर्दनाक मौत, करवा चौथ मना कर वापस लौट रहे थे, दोनों शव अलग करना हुआ मुश्किल


रफीक खान
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बाइक सवार दंपति को डंपर ने टक्कर मार दी। बेलगाम डंपर की टक्कर से दोनों बाइक सवार उचट कर दूर जा गिरे। इसमें एक का तो सिर और धड़ अलग हो गया और उनके ऊपर से ही डंपर कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे कि उन्हें पोटली में समेटा गया। दोनों शवों को मिलाना और पहचानना भी मुश्किल हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक सागर जिले के आर एस एस विभाग कारवाह बताया जा रहा है। A painful death near Surkhi on the National Highway, they were returning after celebrating Karva Chauth, it was difficult to separate the two bodies.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आरएसएस सागर विभाग के विभाग कार्यवाह और शासकीय शिक्षक अशोक दुबे (45) पत्नी राधा दुबे के साथ बाइक से अपने पैतृक गांव नाहरमऊ जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे-44 पर सुरखी के पास बन रहे ओवरब्रिज के नीचे सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से पति-पत्नी उछलकर सड़क पर जा गिरे और डंपर ऊपर से निकल गया। बाइक, डंपर के नीचे फंस गई। दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुरखी पुलिस मौके पर पहुंची और शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े शवों का पंचनामा बनाकर पोटली में बांधकर अस्पताल भेजा गया। शिक्षक अशोक दुबे के बच्चे सागर में रहकर पढ़ाई करते हैं। वे एक दिन पहले ही सागर आए थे। शुक्रवार को पत्नी के साथ उन्होंने करवा चौथ की पूजा की। जिसके बाद शनिवार सुबह वे गांव लौट रहे थे।