गलगला-मुकादमगंज में डेकोरेशन का सामान बिकने से पहले ही तीन मंजिला दुकान और गोदाम जलकर राख - khabarupdateindia

खबरे

गलगला-मुकादमगंज में डेकोरेशन का सामान बिकने से पहले ही तीन मंजिला दुकान और गोदाम जलकर राख


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित अति व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र गलगला मुकदमगंज में शनिवार को तड़के आग लग गई। यहां दीपावली की साज सज्जा के लिए गए ले गए सामान की दुकान और गोदाम के तीन मंजिला भवन में रखी तमाम सामग्री राख में तब्दील हो गई। नगर निगम दमकल ने सूचना पाकर करीब 25 ट्रप पानी से आग को कामयाबी के साथ बुझा दिया। अगर आग समय पर नहीं बुझाई जाती तो इस सघन व्यावसायिक इलाके में और भी कई दुकानें आग की चपेट में आकर स्वाहा हो जाती। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह इलाका एक तरह से बारुद की ढेर पर बैठा हुआ है। दीपावली में इस्तेमाल होने वाले पटाखों से लेकर तमाम थोक कारोबार की दुकान और गोदाम यहीं पर संचालित हो रहे हैं। तंग गलियों के बीच बड़ी आबादी भी बसी हुई है। फायर ब्रिगेड के आने जाने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। अनेक बार यहां के गोदाम हटाने की पहल प्रशासनिक स्तर पर हुई लेकिन न जाने किस दबाव में ठंडी हो जाती है। A three-storey shop and warehouse in Galgala-Mukadamganj burned to ashes before the decoration material could be sold.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि आग इतनी भीषण थी कि नीचे ग्राउंड फ्लोर में लगी आग देखते ही देखते ऊपर तीन मंजिल तक पहुंच गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा माल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। दुकान परमल तेलनी की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले जेसीबी से शटर तोड़ा गया, फिर अंदर से आग बुझाना शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए सात से अधिक फायर गाड़‍िय़ां लगाई गईं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आसपास की दुकानें और आवासीय मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन धुआं निकलने के कारण राहत कार्य जारी है। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है।