दु:खद हादसा, शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, मासूम बच्चे भी हुए शिकार, CM ने दिए जांच के आदेश - khabarupdateindia

खबरे

दु:खद हादसा, शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, मासूम बच्चे भी हुए शिकार, CM ने दिए जांच के आदेश


रफीक खान
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को चलती बस में आग लग गई। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। दर्जन भर से ज्यादा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दुखद हादसे का शिकार मासूम बच्चे भी हुए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले का फीडबैक लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी में बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। A tragic accident erupted due to a short circuit, innocuous children were also victims; the Chief Minister ordered an investigation.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि चलती बस में भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में यात्रियों के चेहरे और हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और सभी घायलों को राजकीय जवाहर अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही, गंभीर रूप से घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।