MP के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की PM मोदी समेत कई दिग्गजों से हुई मुलाकात, निकाले जा रहे कई मायने - khabarupdateindia

खबरे

MP के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की PM मोदी समेत कई दिग्गजों से हुई मुलाकात, निकाले जा रहे कई मायने


रफीक खान
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर और दिग्गज, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह पटेल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक कद्दावर नेताओं व मंत्रियों से हुई अचानक मुलाकात इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रहलाद सिंह पटेल ने भले ही अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी मुलाकात का खुलासा कर दिया हो लेकिन सियासत में उसके अलग-अलग मेन निकालने वालों की कमी नहीं है। MP Cabinet Minister Prahlad Singh Patel met several dignitaries, including PM Modi, and various implications are being drawn.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मध्यप्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम नरेेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में यूपी के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज से भी उनकी मुलाकात हुई। साक्षी महाराज ने मंत्री प्रहलाद पटेल का सम्मान किया जिस पर उन्होंने आभार जताया। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री द्वारा पीएम से मुलाकात की खबर से राज्य के राजनैतिक हल्कों में खलबली मच गई। इस मुलाकात के अनेक राजनैतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। केबिनेट मंत्री प्रहलाद ने ट्वीट कर उल्लेख किया है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी पुस्तक “परिक्रमा कृपासार“ भेंट की। आज प्रातः प्रधानमंत्री निवास पर मा. प्रधानमंत्री @narendramodiजी से भेंट कर अंगवस्त्र और पुष्प देकर स्वागत किया। मेरी पुस्तक “परिक्रमा कृपासार एवं १०८ नदियों के उद्गम का जल अखरोट के डिब्बे में जानकारी सहित भेंट किया। यह मेरे गत दो वर्षों का प्रयास है। समय देने एवं सहृदयता के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।