कई बार की तरह आज आखिरी बार बिगड़ी तबीयत, विले पार्ले शमशान में कर दिए गए पंचतत्व में विलीन - khabarupdateindia

खबरे

कई बार की तरह आज आखिरी बार बिगड़ी तबीयत, विले पार्ले शमशान में कर दिए गए पंचतत्व में विलीन


रफीक खान
यूं तो कई बार तबीयत खराब हुई, अस्पताल में भर्ती हुए, निधन की अफवाहें भी उड़ी लेकिन स्वस्थ होकर घर लौटते रहे धर्मेंद्र पाजी ने सोमवार 24 नवंबर को आखिर दुनिया को अलविदा कह ही डाला। वह छोड़कर चले गए अपने पूरे परिवार और फॉलोअर्स को। इस बार उनके निधन की खबर सही और पुख्ता थी लेकिन पिछली हड़बड़ाहटों के कारण लोग सहजता से विश्वास नहीं कर रहे थे। कुछ ही पल में विले पार्ले शमशान में हलचल तेज हुई। फिल्मी सितारे वहां पहुंचने लगे। हेमा मालिनी और सनी देओल भी पहुंचे तो यह सूचना कंफर्म हो गई। धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि देने पूरा फिल्म जगत उमड़ पड़ा था।Like many times, his health deteriorated for the last time today and he was immersed in the five elements at Vile Parle crematorium.

धर्मेंद्र का जन्म लुधियाना में 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। उन्होंने 1960 में हिन्दी फिल्मों में पदार्पण किया। बलराज साहनी और कुमकुम इस फिल्म में उनके सह-कलाकार थे। उनकी पहली फिल्म थी, ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे।’ अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म में उन्हें ‘धर्मेंद्र’ के नाम से प्रस्तुत किया गया और यही उनका फिल्मी नाम बन गया। 89 वर्षीय धर्मेंद्र पाजी ने 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड उनके नाम है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कई दिनों से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। धर्मेंद्र 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे। परिवार ने बयान जारी किया था कि वे अब रिकवर कर रहे हैं, उन्होंने 24 नवंबर को 89 की उम्र में अंतिम सांस ली। फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी।