रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी से अधारताल क्षेत्र के मनचले बदमाशों ने घेर कर सरेराह बुरी तरह मारपीट की। घटना के दौरान जब रिटायर्ड पुलिस कर्मी की पत्नी और बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीट कर घायल कर दिया। घटना के पीछे विवाद इतना है कि दो दिन पूर्व क्षेत्र की लड़कियों को छेड़ने से मनचलों को रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने मना किया था। यह मनचलों को नागवार गुजरा और उन्होंने घात लगाकर बदला लिया। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। When stopped from teasing girls, the miscreants took revenge by ambushing them, FIR registered against the named accused based on CCTV footage.
जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि दो दिन पहले कंचनपुर मोहल्ले में सुनील बर्मन और उसके साथियों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की थी। पुलिस के रिटायर्ड कर्मचारी गुलाबचंद गौड़ ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उस वक्त तो तब बदमाश वहां से चले गए लेकिन रात को बदमाशों ने बदला लेने के लिए गुलाबचंद और उनके परिवार पर हमला किया। वारदात उस वक्त हुई, जब गुलाबचंद अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा रहे थे, तभी सुनील बर्मन और दो अन्य बदमाश उन्हें घेरकर मारने लगे। गुलाबचंद की पत्नी ने विवाद शांत करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन पर भी हमला किया। पड़ोस में कोई मदद के लिए नहीं आया। इस बीच उनकी बेटी पिंकी शाह भी आई तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। पूरा घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। गुलाबचंद ने बताया कि बदमाश उस रात रास्ते में गांजा पी रहे थे और छेडख़ानी कर रहे थे, उन्हें टोके जाने पर हमला कर दिया। आधार ताल पुलिस ने पिता, पुत्री और पत्नी को जिला अस्पताल भेज कर मुलाहजा करवाया तथा प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
