गांजा तस्करी के अंतर्राजयीय गिरोह का सरगना निकला, 315 बोर का अवैध हथियार भी पुलिस ने किया बरामद - khabarupdateindia

खबरे

Taj Diagnostic Center
★ DIGITAL X-RAY ★ SONOGRAPHY (USG) ★ CBC TEST ★ BLOOD SUGAR TEST ★ THYROID PROFILE ★ LIVER FUNCTION TEST (LFT) ★ KIDNEY FUNCTION TEST (KFT) ★ LIPID PROFILE ★ URINE TEST ★ PREGNANCY TEST ★ ECG ★ ALL ROUTINE & SPECIAL PATHOLOGY TESTS ★ हमारे यहाँ सभी प्रकार के टेस्ट कम दामो पर किये जाते है ★ आज ही संपर्क करे 9827328951, 9340621093

Monday, 8 December 2025

गांजा तस्करी के अंतर्राजयीय गिरोह का सरगना निकला, 315 बोर का अवैध हथियार भी पुलिस ने किया बरामद


रफीक खान
मध्य प्रदेश शासन की एक राज्य मंत्री का बहनोई उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस के हाथों गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। बहनोई के साथ और भी साथी पुलिस को मिले हैं। तस्करों के पास से 315 बोर का अवैध हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है और कई दिनों से तस्करी के काम में लगा हुआ है। पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। The kingpin of an interstate marijuana smuggling gang was found, and the police also recovered an illegal 315-bore weapon.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि बाँदा पुलिस की गिरफ्त में आए राज्यमंत्री के बहनोई दीपक सिंह राजावत पिता रजनीरा निवासी उजरौधा थाना रैगांव और सैलेन्द्र मंदर दोनों सतना जिले के निवासी पिता सुरेन्द्र निवासी उगरी हनुमान है। इसी तरह बुद्धविलास पिता बोधन निवासी मढ़ाव जिला बांदा, महिपत मिता मूलचन्द्र निवासी बड़ेहा जिला बांदा) और अभिलाष पिता बीरेन्द्र निवासी खरौली जिला बांदा को पकड़ा है। राज्यमंत्री के बहनोई के खिलाफ सिंहपुर थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। पुलिस जांच में सिंडीकेट के 35 लाख रुपए की कफ सिरप की रूप में कुछ वर्षों के भीतर 5 करोड़ की खरीदी व बिक्री का ट्रांजेक्शन दीपक सिंह के खाते में पाया गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है।