khabarupdateindia

इश्क में अंधी हुई पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर तब तक साजिशें की, जब तक उसे मौत के घाट नहीं उतार दिया


रफीक खान
मध्य प्रदेश में एक महिला इश्क में इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए तब तक षड्यंत्र किया, जब तक उसे मौत के घाट नहीं उतार दिया। शराब के साथ तेजाब पिलाई, वाहन से कुचलकर सड़क दुर्घटना बनाने की कोशिश की और अंत में गोलियों से भून डाला गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूरी कहानी सामने आ गई है। Blinded by love, the wife conspired with her lover until she killed him.

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कहा जाता है कि आरोपी सन्नी ने पुलिस को बताया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अमित निवासी मेहगांव (करहिया) है, जो उसका जिगरी दोस्त है। रीना गोस्वामी और अमित के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रीना का पति संतोष गोस्वामी था। रीना और अमित नहीं चाहते थे कि संतोष जिंदा रहे। संतोष को शराब की लत थी, इसी कमजोरी को उसकी मौत का हथियार बनाया। पांच दिन पहले नयागांव (पनिहार) में शराब पार्टी के बहाने संतोष को बुलाया गया। पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई। जब वह पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तब शराब में तेजाब मिलाकर पिला दिया लेकिन अधिक शराब पीने के कारण तेजाब का असर कम हुआ और संतोष की जान बच गई। तेजाब से भी मौत नहीं हुई तो अगला प्लान एक्सीडेंट का बनाया गया। फिर से शराब पार्टी के बहाने बुलाकर संतोष को नशे में धुत किया गया और हाइवे पर बाइक थमा कर ट्रक के सामने धकेल दिया लेकिन ट्रक चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए और संतोष बच गया। दो दो बार मौत को मात देने के बाद जब संतोष बच गया तो रीना ने अमित पर दबाव बनाया कि अब सीधे रास्ते से संतोष को खत्म किया जाए। मंगलवार रात संतोष को एक बार फिर शराब पार्टी के बहाने बुलाया गया। इस बार कोई जोखिम नहीं लिया गया। पहले कनपटी में गोली, फिर पेट में और आखिर में पीछे से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार को हत्या में शामिल आरोपी सन्नी परिहार, निवासी बनेरी (चीनीर), पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी साजिश सामने आ गई है। अब बाकी लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।
Previous Post Next Post
khabarupdateindia