जबलपुर में TI रहे मिथलेश तिवारी के हैं बेटे, सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद हटाए गए थे SP पद से - khabarupdateindia

खबरे

जबलपुर में TI रहे मिथलेश तिवारी के हैं बेटे, सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद हटाए गए थे SP पद से


रफीक खान
मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी IPS अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। जबलपुर में थाना प्रभारी तथा डीएसपी के रूप में लंबे समय तक पदस्थ रहे मिथिलेश तिवारी के सुपुत्र अभिषेक तिवारी को सागर में दीवाल गिरने से हुई नौ बच्चों की मौत के बाद पद से हटा दिया गया था। एसपी पद से हटाए जाने के करण उनके मनोबल को काफी ठेस पहुंची थी। प्रतिनियुक्ति के दौरान वर्तमान में अभिषेक दिल्ली में पदस्थ है। उनके इस्तीफा की खबर से आईपीएस लॉबी में कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। He is the son of Mithlesh Tiwari, a former TI in Jabalpur, who was removed from the post of SP after the death of nine children due to a wall collapse in Sagar.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि अभिषेक तिवारी ने वीआरएस लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को जानकारी दी है। अभिषेक तिवारी 2 साल पहले से मध्य प्रदेश से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं। फिलहाल वह नेशनल टेक्नोलॉजी रिसर्च आर्गेनाईजेशन में पदस्थ है। वह नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी NSA के अंतर्गत आता है। मध्य प्रदेश के बालाघाट तथा सागर जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। अभिषेक तिवारी के इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताए जा रहे हैं। इस्तीफा मंजूर होने के बाद वह कोई नया काम देखेंगे, लेकिन आखिर क्या कारण है कि अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया,? यह अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई विशेष कार्यों के लिए उन्हें बड़े पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।