रफीक खान
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची को स्वीकृति प्रदान कर दी। रविवार की रात इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए। 26 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें मुख्य तौर पर शिव शेखर शुक्ला को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग बनाया गया है। इंदौर दूषित जल कांड में नगर निगम कमिश्नर पद से हटाए गए दिलीप यादव को 16 दिन के भीतर ही ‘प्रमोशन’ से नवाजा गया है। यादव को अब मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। इससे पहले उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाकर भोपाल भेजा गया था। उमाकांत उमराव (1996 बैच) को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। विशेष गड़पाले (2008 बैच) को सचिव, ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर से हटाकर प्रबंध संचालक, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी तथा सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया है। तरुण राठी (2010 बैच) को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल से हटाकर आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल बनाया गया है। ट्रांसफर संबंधी विस्तृत जानकारी आदेश में देखी जा सकती है। Chief Minister Dr Mohan* Yadav gave approval before leaving for a foreign trip, changes were also made in the East Zone Electricity Distribution Company.





.jpg)