गौर सालीवाडा के पास घटना, घायल मजदूरों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती, कलेक्टर-एसपी पहुंचे देखने - khabarupdateindia

खबरे

गौर सालीवाडा के पास घटना, घायल मजदूरों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती, कलेक्टर-एसपी पहुंचे देखने


रफीक खान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गौर सालीवाड़ा के सिग्मा कॉलोनी के पास रेलिंग लगा रहे मजदूरों पर एक बेलगाम कर चढ़ गई। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब डेढ़ दर्जन मजदूरों को इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक घायलों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। The incident took place near Gaur Saliwada. The injured workers were admitted to the Medical College Hospital. The Collector and SP visited the spot.

जानकारी के मुताबिक कहा जाता है कि मृतकों में चैनवती (35) और लच्छो बाई (38) तथा एक अन्य हैं, जबकि घायलों में गोमती बाई (40), राजकुमारी (37), वर्षा बाई (39), कृष्णा बाई (41), अकलवती (36), प्रभावती (40), मीरा बाई (38), जमना बाई (35), ज्ञानवती (41), भगवती (37), लक्ष्मी बाई (39), और छोटीबाई (36) शामिल हैं। यह घटना बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास रविवार को हुई। उस समय ये सभी मजदूर सड़क पर डिवाइडर रेलिंग लगाने के काम में लगे थे और काम के बीच में लंच कर रहे थे, तभी बेकाबू कार उन्हें रौंदते हुए निकल गई। सभी हताहत मजदूर मंडला जिले के रहने वाले बताए गए हैं।